भारतीय लेखिका प्रतिष्ठा सिंह नाइटहुड अवॉर्ड से सम्मानित

Singh knighthood award

इटली ने भारतीय लेखिका प्रतिष्ठा सिंह को नाइटहुड सम्मान प्रदान किया है. यह सम्मान भारत-इतालवी संबंधों को बढ़ावा देने हेतु सांस्कृतिक और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है. यहां इटली के भारत में राजदूत लोरेंजो एंगेलोनी द्वारा ‘नाइट ऑफ आर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इटली’ के सम्मान से प्रतिष्ठा सिंह को नवाजा गया

प्रतिष्ठा सिंह एक लेखिका हैं. वे दिल्ली विश्वविद्यालय में इतालवी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक इतिहास पढ़ाती हैं. उन्होंने सांस्कृतिक और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है. वे इस सम्मान को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक हैं.
Previous
Next Post »