Current Affairs

Current Affairs
  • भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने हाल ही में आने वाले दस वर्षो में 7 वैज्ञानिक मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है. इसरो ने कहा है की वर्ष 2020 में ब्रह्मंडीय विकिरण का अध्ययन करने के लिए एक्सपोसेट, 2021 में सूर्य के लिए एल1, 2022 में मंगल मिशन-2 और कई मिशन लॉन्च किये जायेगा.
  • अफगानिस्तान क्रिकेट टीम – अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस ने वर्ल्ड कप के बाद कोच का पद छोड़ने की घोषणा की है. फिल सिमंस ने कहा है की अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में ले आने का लक्ष्य मेने पूरा कर लिया है.
  • स्पेन के राफेल नडाल ने 26वीं बार नंबर-1 खिलाडी नोवाक जोकोविच को 6-0, 4-6, 6-1 से हराकर इटैलियन ओपन का टाइटल जीत लिया है. साथ ही वे रिकॉर्ड 9वीं बार ख़िताब जीत गए है. उन्होंने तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जोकोविच को हराया.
  • भारत और सिंगापुर के बीच हाल ही में युद्ध अभ्यास का 26वां संस्करण शुरु हुआ है. इस अभ्यास का आयोजन 16 मई से 22 मई 2019 के बीच किया जा रहा है. इस युद्ध अभ्यास से दोनों देश की नौसेनाओं के बीच आपसी विश्‍वास और मजबूत होगा
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के पार्टी ने दूसरी बार जीत हासिल की है. साथ ही प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने आम चुनावों में वापसी करते हुए एग्जिट पोल्स (चुनाव के बाद सर्वेक्षण) को गलत साबित कर दिया है.
Previous
Next Post »