इसरो ने सफलतापूर्वक अर्थ ओब्ज़र्वेशन सैटेलाईट 'RISAT-2B' लॉन्च की




भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर, SHAR से AT RISAT-2B’ सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C46) ने फर्स्ट लॉन्च पैड से उड़ान भरी और उड़ान के लगभग 15 मिनट और 25 सेकंड बाद  RISAT-2B को 556 किमी की कक्षा में भेजा गया। 

RISAT-2B एक रडार इमेजिंग अर्थ ओब्ज़र्वेशन सैटेलाईट है, जिसका वज़न लगभग 615 किलोग्राम है। उपग्रह का उद्देश्य कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करना है। हर प्रकार के मौसम में उपयुक्त, रडार इमेजिंग उपग्रह में लगभग 500 किलोमीटर से पृथ्वी का निरीक्षण करने और उसकी तस्वीर लेने की क्षमता है। 

प्रयुक्त महत्वपूर्ण संकल्‍पनाएँ-
  • RISAT- रडार इमेजिंग सैटलाइट।
  • ISRO- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन।
  • RADAR- रादियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग।
  • PSLV- ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान।
 LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969।
Previous
Next Post »