Current Affairs

Current Affairs 
  • इंडियन ऑइल को पीछे छोड़कर हाल ही में मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में सबसे अधिक कारोबार करने वाली कंपनी बन गयी है. हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2018- 19 के कारोबार में 39,588 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.
  • हाल ही में मार्किट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप को पीछे छोड़कर एचडीएफसी देश का सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है. हाल ही में एचडीएफसी ग्रुप के मार्किट कैप 11.53 लाख करोड़ के स्तर पर पहुच गया है.
  • हाल ही में जोको विडोडो लगातार दूसरी बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गए है. वे हाल ही में 5 वर्ष के लिए दोबारा इस पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. आयोग के मुताबिक जोको विडोडो ने 55.5 प्रतिशत से चुनाव में जीत हासिल की है.
  • आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओंगोल नस्ल की गाय की रक्षा करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा की यह नस्ल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है और हमें इसे बचाने की जरूरत है.
  • भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में हाई टाइम्स सोल्यूशंस के साथ मिलकर अपना पहला व्यावसायिक उपक्रम “लाइफस्टाइल ब्रांड चेकमेट” लांच किया है.
  • सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 1.9 लाख शिक्षकों की ‘अनुपस्थिति’ और पढ़ाने के प्रति ‘गंभीरता की कमी’ पर नज़र रखने के लिए हाल ही में गुजरात सरकार ने कॉल सेंटर स्थापित किया है. इन कॉल सेंटर के कर्मचारी स्कूल के शिक्षकों से उनके दिनभर के कार्य की जानकारी लेंगे.
  • 22 मई में विश्वभर में विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है. यह दिवस धरती पर मौजूद जंतुओ और पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के लिए मनाया जाता है.
  • ब्रिटेन में प्रवेश को सुगम बनाने के उद्देश्य से भारत से आने वाले वाले यात्रियों के लिए ब्रिटिश सरकार ने हाल ही में लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में राजनयिक मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. इमरान खान ने हाल ही में भारत, चीन और जापान सहित करीब 2 दर्जन देशों में नए उच्चायुक्तों/राजदूतों की नियुक्ति की है.
  • कामेडियन वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक समारोह में हाल ही में नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि पूर्व में रूस समर्थित विद्रोहियों के साथ संघर्ष समाप्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी


Previous
Next Post »