परमाणु समझौते से अलग हुआ ईरान


ईरान ने हाल ही में आधिकारिक रूप से परमाणु समझौते के अंतर्गत संयुक्त समग्र कार्य योजना( जेसीपीओए) के तहत किए गए वादों से खुद को अलग कर लिया है.

यह जानकारी प्रेस टीवी ने ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के हवाले से दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मई 2018 में ईरान परमाणु समझौते से अपने देश के अलग होने की घोषणा की थी.

साल 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. ईरान ने समझौते के तहत उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जताई थी.
Previous
Next Post »