अमेरिका ने चीनी, पाकिस्तानी कंपनियों को ‘एन्टिटी सूची’ में शामिल किया


अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनी समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी ‘एन्टिटी’ सूची में शामिल किया है.

इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने हेतु इस सूची में शामिल किया गया है कि संवेदनशील प्रौद्योगिकी उन लोगों के हाथों में नहीं पड़े जो देश के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका ने चीन और हांगकांग स्थित चार कंपनियों, दो अन्य चीनी कंपनियों, एक पाकिस्तानी कंपनी और संयुक्त अरब अमीरात के पांच लोगों को सूची में शामिल किया है. 

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ऐसी विदेशी कंपनियों, संगठनों या व्यक्ति को अपनी ‘एन्टिटी सूची’ में शामिल करता है जो उसके अनुसार अमेरिका की सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विरुद्ध काम करती हैं.
Previous
Next Post »