जीएस लक्ष्मी ने आईसीसी मैच रेफरी पैनल में शामिल होने वाले पहली महिला बनी



आईसीसी ने 14 मई 2019 को जीएस लक्ष्मी को आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल किया है. जीएस लक्ष्मी आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल होने वाली पहली महिला बन गयी हैं. वह तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी सेवाएं दे सकती हैं.

ऑस्ट्रेलिया की इलोइस शेरिडन आईसीसी के अंपायरों के ‘डेवलपमेंट पैनल’ में ऑस्ट्रेलिया के पोलोसाक के साथ जुड़ेंगी. इस तरह से इस पैनल में महिलाओं की संख्या सात हो गई है. इस पैनल में लॉरेन एगेनबाग, किम कॉटन, शिवानी मिश्रा, सू रेडफर्न, मैरी वाल्ड्रान और जैकलिन विलियम्स शामिल अन्य महिला अधिकारी हैं.
Previous
Next Post »