United Nations |
भारत ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन (सीसीआईटी) आयोजित करने को लेकर एक मसौदा दस्तावेज संयुक्त राष्ट्र में साल 1986 में पेश किया था लेकिन यह लागू नहीं हो सका क्योंकि सदस्य राष्ट्रों के बीच आतंकवाद की परिभाषा को लेकर एक राय नहीं बन पाई थी.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने श्रीलंका में ईस्टर संडे के हमले में मारे गए लोगों की याद में 03 मई 2019 को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक खाका का जल्द तैयार होना श्रीलंका में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि होगी.
भारत की यह मांग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति में अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के एक दिन बाद आई है.
Refreance Link : Click hear
EmoticonEmoticon