उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया

missiles
उत्तर कोरिया ने 04 मई 2019 को पूर्वी सागर में कम दूरी तक मार करने वाली कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई. मिसाइलों को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से लगे होदो प्रायद्वीप के वोनसन के पास से प्रक्षेपित किया गया
मिसाइलों ने पूर्वी सागर में 70 से लेकर 100 किलोमीटर तक की दूरी की उड़ान भरी. यह परीक्षण ऐसे समय किया गया है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत कर रहा है.
Refreance Link : Click hear 
Previous
Next Post »