समझौते के तहत अमेरिका फिलहाल मैक्सिको और कनाडा से आयातित स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों पर शुल्क लगाने या बढ़ाने की कार्रवाई नहीं करेगा.
अमेरिका से कनाडा और मैक्सिको भी आयातित उत्पादों पर या तो शुल्क नहीं लगाएंगे. इस फैसले से अमेरिका के प्रस्तावित अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा करार (यूएसएमसीए) की एक बड़ी बाधा खत्म हो जाने की उम्मीद है.
इस समझौते के तहत तीनों देश आपसी कारोबार में कोई नया शुल्क नहीं लगाएंगे या पहले से चल रहा शुल्क नहीं बढ़ाएंगे. अमेरिका के लिए यह बेहद लाभकारी समझौता है.
अमेरिका द्वारा स्टील उत्पादों पर 25 प्रतिशत और एल्यूमिनियम पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिए जाने की कारण से इस पहल में खटास आ गई थी.
EmoticonEmoticon