ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जीत की घोषणा की



ऑस्ट्रेलिया में 19 मई 2019 को आम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने आम चुनावों में वापसी करते हुए एग्जिट पोल्स (चुनाव के बाद सर्वेक्षण) को गलत साबित कर दिया. 

सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत के बाद विपक्षी लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा.जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर यह चुनाव मुख्य रूप से लड़ा गया था. देश में करीब पांच हफ्ते तक चले चुनाव प्रचार के बाद 18 मई 2019 को करीब 1.6 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई मतदाताओं ने देश का 31वां प्रधानमंत्री चुनने के लिए मतदान किया.

ताजा परिणामों के अनुसार, कंजर्वेटिव गठबंधन ने 74 सीटें जीतीं जबकि लेबर पार्टी ने 66 सीटों पर जीत हासिल की. 151 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 76 सीटों की जरुरत होती है.
Previous
Next Post »