वर्ल्ड कप 2019: ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज की रिजर्व लिस्ट में शामिल



वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए 10 रिजर्व खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो को भी शामिल किया है, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. 
वेस्टइंडीज विश्व कप में अपना पहला मैच 31 मई को पाकिस्तान से ट्रेंटब्रिज में खेलेगा. अक्टूबर 2018 में संन्यास लेने वाले ड्वेन ब्रावो और अक्टूबर 2016 से कोई वनडे नहीं खेलने वाले कीरोन पोलार्ड को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी वेबसाइट पर यह सूची जारी की है.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले ब्रावो ने आखिरी वनडे अक्टूबर 2014 में खेला था. उन्होंने सितंबर 2016 में टी-20 मैच में आखिरी बार वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था. 
पोलार्ड ने आखिरी वनडे साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ अबु धाबी में खेला था. उन्होंने आखिरी नवंबर 2018 में भारत के खिलाफ टी-20 मैच में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था.
Previous
Next Post »