कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन में सेवा दे रहे थे और भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की कंसल्टेंट शिखा गर्ग के साथ ही 113 यूएन कर्मियों ने शांति हेतु सेवा देते हुए जनवरी 2018 से मार्च 2019 के बीच जान गंवाई.
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 43 विभिन्न देशों के 115 सहयोगियों के सम्मान में एक मोमबत्ती जलाई. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी 115 स्टाफ के नाम पढ़े गए. इनमें से 103 अफ्रीकी शांतिरक्षक थे. इस कार्यक्रम में कई राष्ट्रों के राजनयिक और मृतकों के परिजन उपस्थित थे.
EmoticonEmoticon