BCCI सम्मेलन में पहली बार राज्य महिला टीमों की कप्तान भी हिस्सा लेंगी


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पहली बार राज्य की महिला टीमों की कप्तानों को अपनी ‘सालाना घरेलू कप्तानों और कोचों के सम्मेलन’ के लिये आमंत्रित करेगा. यह सम्मेलन बीसीसीआई प्रत्येक घरेलू सत्र के अंत में आयोजित करता है.
इसमें अलग-अलग रणजी टीमों के कप्तान और कोच बीसीसीआई प्रशासन को सत्र के बारे में अपनी राय देते हैं. हालांकि पिछले सत्र में महिला क्रिकेटरों को इसका हिस्सा नहीं बनाया गया था.

17 मई 2019 को मुंबई में होने वाले इस सम्मेलन में महिला राज्य टीमों की कप्तान एवं कोच हाल में समाप्त हुए घरेलू सत्र के बारे में अपना राय देंगे.
इस सम्मेलन में झूलन गोस्वामी (बंगाल), जेमिमा रोड्रिगेज (मुंबई), मिताली राज (रेलवे) के अतिरिक्त अन्य घरेलू कप्तानों के भाग लेने की उम्मीद है.
Previous
Next Post »