अमेरिका ने एच-1बी आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया



अमेरिका ने हाल ही में एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. 

अमेरिका के श्रम मंत्री एलेक्जेंडर एकोस्टा ने अमेरिकी सांसदों को कहा कि एक अप्रेंटिस कार्यक्रम को विस्तार देने के संबंध में निधि बढ़ाने हेतु यह प्रस्ताव दिया गया है.
अमेरिकी युवाओं को इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रौद्योगिकी संबंधित गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जाता है. भारतीय आईटी कंपनियों को प्रस्तावित शुल्क बढ़ोतरी से और अधिक वित्तीय बोझ उठाना पड़ सकता है

एच-1 बी वीजा के लिए भारतीय आईटी कंपनियों की ओर से काफी आवेदन दिए जाते हैं. एच-1 बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है. यह वीजा अमेरिकी कंपनियों को विशिष्ट पेशों जिनमें तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता चाहिए होती है, जिनमें विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की इजाजत देता है.
Previous
Next Post »