Indonesia releases special postage stamp on Ramayana |
भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और इंडोनेशिया के उप विदेश मंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फकीर ने हिस्सा लिया.
यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से दोनों देशों ने आयोजित किया था. इस मौके पर सीमित संस्करण वाले ये विशेष स्मारक डाक टिकट कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बांटे गए.
साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान यह तय किया गया था कि दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों को 70 साल पुरे होने पर जश्न मनाएंगे.
इस कार्यक्रम में साल 1949 से साल 2019 तक भारत-इंडोनेशिया संबंधों के कुछ खास पलों को प्रदर्शित करते हुए एक विशेष तस्वीर दिखाई गई.
90 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया पर रामायण की गहरी छाप है. रामकथा इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. रामायण को वहां रामायण ककविन (काव्य) कहा जाता है. रामायण के चरित्रों का इस्तेमाल वहां के स्कूलों में शिक्षा देने के लिए भी किया जाता है.
Refreance Link : Click hear
90 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया पर रामायण की गहरी छाप है. रामकथा इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. रामायण को वहां रामायण ककविन (काव्य) कहा जाता है. रामायण के चरित्रों का इस्तेमाल वहां के स्कूलों में शिक्षा देने के लिए भी किया जाता है.
EmoticonEmoticon