भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बोबड़े बने


न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई। 

न्यायमूर्ति बोबडे ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के स्थान पर नियुक्त हुए हैं, जो 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। न्यायमूर्ति बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल, 2021 को समाप्त होगा जो लगभग 18 महीने का हैं।

 न्यायमूर्ति बोबडे को 12 अप्रैल, 2013 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। ऐतिहासिक अयोध्‍या फैसला सुनाने वाली पांच सदस्‍यीय संविधान पीठ में शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट की स्थापना: 28 जनवरी 1950
Previous
Next Post »