J&K और लद्दाख के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर मुर्मू और राधा कृष्णा माथुर बने


केन्द्र सरकार ने पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गिरीश चन्द्र मुर्मू और राधा कृष्णा माथुर को क्रमशः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। 

यह दोनों राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थान लेंगे। यह केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर, 2019 से अस्तित्व में आएंगे।सत्यपाल मलिक का तबादला हो गया है और वह गोवा के गवर्नर के रूप में नियुक्त किये गए हैं।

 वह मृदुला सिन्हा का स्थान लेंगे। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिज़ोरम का 15वां गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह जगदीश मुखी का स्थान लेंगे।

नए गवर्नर
क्र. सं.राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशगवर्नरपूर्ववर्ती
1. जम्मू और कश्मीर गिरीश चंद्र मुर्मू सत्यपाल मलिक
2. लद्दाख राधा कृष्णा माथुर सत्यपाल मलिक
3. मिज़ोरम पी.एस. श्रीधरन पिल्लई जगदीश मुखी
4. गोवा सत्यपाल मलिक मृदुला सुनहा

Previous
Next Post »