मॉरिटानिया में पिछले 60 वर्षों में पहली बार चुनाव हुए

Mauritania

अफ्रीकी देश मॉरिटानिया में पिछले 60 साथ वर्षों में पहली बार चुनाव हुए, मॉरिटानिया ने 60 वर्ष पहले फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। स्वतंत्रता के बाद से ही देश में अनिर्वाचित सैन्य सरकार शासन कर रही है।

मुख्य बिंदु
राष्ट्रपति मोहम्मद ओउल्द अब्देल अज़ीज़ ने 2008 में सैन्य तख्तापलट के दौरान सत्ता हासिल की थी, उन्होंने सत्ता छोड़ने का फैसला किया है। उनके उत्तराधिकारी का चयन लोकतान्त्रिक रूप से चुनाव के द्वारा किया जायेगा। परन्तु अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक न होने के कारण इन चुनावों की आलोचना की जा रही है।

मॉरिटानिया
मॉरिटानिया का आधिकारिक नाम मॉरिटानिया का इस्लामिक गणराज्य है। यह अफ्रीका में अटलांटिक महासागर के साथ स्थित है। इसका क्षेत्रफल 10,30,000 वर्ग किलोमीटर है, इसकी जनसँख्या 4.3 मिलियन से अधिक है। मॉरिटानिया ने 28 नवम्बर, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता की थी। मॉरिटानिया की राजधानी नौकचोट में स्थित है।
Previous
Next Post »