चुनाव आयोग ने ईवीएम-वीवीपीएटी के मुद्दे पर अपनी बड़ी बैठकर कर इस संबंध में फैसला लिया. चुनाव आयोग के इस बैठक में आयोग के सीनियर अधिकारियों के साथ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा भी मौजूद रहे.
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले 21 मई 2019 को कांग्रेस, एसपी, टीएमसी समेत 22 दलों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी.
चुनाव आयोग से विपक्ष ने मांग की थी कि 23 मई को मतगणना शुरू होने से पहले बिना किसी क्रम के चुने गए पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपीएटी पर्चियों की जांच की जाए.
EmoticonEmoticon