बांग्लादेश ने पाक नागरिकों के वीजा पर लगाई रोक


हाल ही में पाकिस्तान के साथ राजनयिक गतिरोध के बीच इस्लामाबाद स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने एक सप्ताह के लिए पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी है. 
यह जानकारी बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने दी. बांग्लादेश ने साल 1971 के मुक्ति संग्राम के कई युद्ध बंदियों को फांसी देने का 2013 में फैसला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

पाकिस्तानी उच्चायुक्त को वीजा देने से इनकार करने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बीते एक साल के काफी बिगड़े हुए हैं. 
मार्च 2018 में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सक़लैन सयैदह को ढाका में नए उच्चायुक्त के पद पर नियुक्ति के लिए प्रस्तावित किया था लेकिन बांग्लादेश ने दस्तावजों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था.
Previous
Next Post »