गृह मंत्रालय ने इंफोसिस फाउंडेशन का पंजीकरण रद्द किया


गृह मंत्रालय ने 13 मई 2019 को गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) इंफोसिस फांउडेशन का पंजीकरण रद्द करने की घोषणा की है. 

इंफोसिस के खिलाफ नियमों के खिलाफ जाकर विदेशी चंदा प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है. गृह मंत्रालय के अनुसार नियमों का कथित रूप से उल्लंघन किया गया है.

गृह मंत्रालय द्वारा इंफोसिस फाउंडेशन को वर्ष 2018 में कारण बताओ नोटिस जारी किया था. गृह मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि संगठन ने विदेशी धन की प्राप्ति और व्यय का पिछले कुछ वर्षों से वार्षिक ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया था.

 बार-बार पत्र जारी किए जाने पर भी यह कदम उठाना पड़ा है.
Previous
Next Post »