प्रसिद्ध बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव का निधन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16 मार्च 2019 को हीरालाल को पद्मश्री से सम्मानित किया था. अस्वस्थता के बाद भी वह सम्मान ग्रहण करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. पिछले 70 वर्षों में पहली बार बिरहा को सम्मान मिला था.

भारत के प्रसिद्ध बिरहा गायक हीरालाल यादव का 12 मई 2019 को वाराणसी में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे, और उनका इलाज चल रहा था. हीरालाल के परिवार में उनकी पत्नी, छह बेटे तथा तीन बेटियां हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरहा गायक हीरालाल यादव के निधन पर शोक प्रकट किया तथा ट्वीट कर लिखा कि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वाराणसी के बिरहा गायक हीरालाल यादव जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ. उनका निधन लोकगायकी के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके प्रशंसकों और परिवार के साथ हैं.
Previous
Next Post »