आरबीआई बैंकों, एनबीएफसी पर नजर रखने हेतु विशेष काडर बनाएगा


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वाणिज्यिक बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर निगरानी रखने हेतु एक विशेषीकृत निगरानी एवं नियामकीय कॉडर बनाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय आरबीआई के बोर्ड की 21 मई 2019 को चेन्नई में हुई बैठक में लिया गया.
आरबीआई के बोर्ड ने मौजूदा आर्थिक हालात, वैश्विक एवं घरेलू चुनौतियों तथा रिजर्व बैंक के विभिन्न क्षेत्र के कारोबार की समीक्षा की. आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि बोर्ड ने बढ़ती विविधता, जटिलता और भारतीय वित्तीय क्षेत्र के अंदर बढ़ते अंतर संबंधों के संदर्भ में आरबीआई में निगरानी के मौजूदा ढाचे की भी समीक्षा की है.
Previous
Next Post »