व्हाट्ऐप पे को फेसबुक ने भारत में लांच करने से पहले इसके वैश्विक संचालन हेतु लंदन को सेंटर बनाने का फैसला लिया है. व्हाट्सएप आज के समय में लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है.
फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने 24 अप्रैल 2019 को घोषणा की थी कि कंपनी भारत में व्हाट्सऐप पे लांच करने हेतु तेजी से काम कर रही है.
• फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप अपने डिजिटल पेमेंट सेवा पर ध्यान देने हेतु लंदन में करीब 100 लोगों को नौकरी पर रखेगी.
• व्हाट्सऐप के विश्वभर में करीब 1.5 अरब यूजर्स हैं, जिनमें भारत में तीस करोड़ यूजर्स हैं.
• रिपोर्ट के मुताबिक, कुशल इंजीनियरिंग कर्मी ऐप पर पेमेंट संचालन के साथ-साथ सुरक्षा और स्पैम केंद्रित उत्पाद बनाएंगे.
EmoticonEmoticon