भारतीय शांतिरक्षक को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया जाएगा


भारतीय शांतिरक्षक जितेंद्र कुमार उन 119 सैन्य, पुलिस एवं असैन्य कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें उनके साहस एवं बलिदान हेतु मरणोपरांत इस साल प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया जाएगा.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन यहां एक कार्यक्रम में जितेंद्र की ओर से पदक ग्रहण करेंगे.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस करेंगे. भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के लिए वर्दीधारी जवानों का योगदान देने के मामले में चौथे स्थान पर है.
संयुक्त राष्ट्र की पिछले साल जारी सूचना के अनुसार भारत ने पिछले 70 वर्षों में विभिन्न शांतिरक्षा अभियानों में तैनात अपने सर्वाधिक शांतिरक्षक खोए हैं
Previous
Next Post »