एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल ही में होम लोन की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है. ये नई दरें 10 मई 2019 से प्रभावी होंगी. ग्राहकों को इससे होम लोन के ईएमआई का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा. 

एसबीआई बैंक ने बयान में कहा कि संशोधित कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 8.50 प्रतिशत सालाना से घटाकर 8.45 प्रतिशत कर दिया है. इससे ग्राहकों को 10 मई 2019 के बाद से 0.05 प्रतिशत का फायदा मिलेगा.
एसबीआई बैंक ने अप्रैल के बाद अब दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है. इससे पहले आरबीआई ने 10 अप्रैल को ब्याज दर घटाई थी. आरबीआई ने अप्रैल 2019 में रेपो रेट 25 बेसिस प्वांइट की कमी की थी. 

एसबीआई ने 1 मई से एसबीआई के जमा दरों और कम अवधि के लोन पर ब्याज दरें भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के रेपो रेट से जोड़ दिया है.
Previous
Next Post »