" मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली न्यायमूर्ति नंदराजोग ने " ! |
मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने शपथ ग्रहण की. वह पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे |
न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग ने न्यायमूर्ति नरेश पाटिल का स्थान लिया है. महाराष्ट्र राज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश के राज्यपाल विद्यासागर राव ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नंदराजोग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी |
राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने न्यायमूर्ति नंदराजोग को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया |
EmoticonEmoticon