पुरस्कार और सम्मान (24-29 दिसंबर 2018)


  1. चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुंगुरु को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा ‘चैंपियन ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  2. ‘फाइंडिंग ब्यूटी इन गार्बेज ’को कंबोडिया में एशिया साउथ ईस्ट अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र फिल्म का पुरस्कार मिला।
  3. क्रोएशिया के फुटबॉल कप्तान लुका मोड्रिक को ‘बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया।
  4. दिवंगत संगीतकार लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर और पार्श्व गायिका उषा टिमोथी को 2018 के लिए ‘मोहम्मद रफ़ी अवार्ड’ प्रदान किया गया।
  5. मध्य प्रदेश सरकार ने सितार वादक मंजू मेहता को 2018 का ‘तानसेन सम्मान’ प्रदान किया।
  6. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को 26 दिसंबर 2018 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Previous
Next Post »