उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 11 सितंबर, 2018 को गोरखपुर में क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला से संबंधित
पुनरीक्षित परियोजना प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस प्रयोगशाला की निर्माण लागत राशि 3321.14 लाख रुपये होगी। जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण हेतु राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में 18 विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण पर सैद्धांतिक सहमति हुई थी जिसमें गाजियाबाद, कन्नौज एवं आगरा में ‘ए’ श्रेणी तथा इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद और वाराणसी में ‘बी’ श्रेणी की प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय किया गया था।

EmoticonEmoticon