भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी


  •  16 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
  •  उनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को (ग्वालियर स्टेट; मध्य प्रदेश, ब्रिटिश भारत) में हुआ था।
  •  वह चार दशकों तक संसद के सदस्य रहे।
  •  वह 10 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए।
  •  वह पहली बार वर्ष 1957 में बलरामपुर (गोंडा, उ.प्र.) से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।
  •  उन्होंने 10वीं, 11वीं, 12वीं, 13वीं, और 14वीं, लोकसभा में वर्ष 1991 से 2009 तक लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया।
  •  दूसरी और चौथी लोकसभा के दौरान उन्होंने बलरामपुर का नेतृत्व किया।
  •  पांचवीं लोकसभा के लिए वह ग्वालियर से चुने गए जबकि छठीं और सातवीं लोकसभा में उन्होंने नई दिल्ली का नेतृत्व किया।
  •  वह वर्ष 1962 और वर्ष 1986 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
  •  वह वर्ष 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ (B.J.S) के संस्थापक सदस्य बने।
  •  वह जनता पार्टी के मोरारजी देसाई सरकार में वर्ष 1977-1979 तक विदेश मंत्री रहे।
  •  विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वर्ष 1977 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) में हिंदी में भाषण दिया था।
  •  वह वर्ष 1980-86 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष रहे।
  •  वह वर्ष 1996 से 2004 के बीच तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे।
  •  वर्ष 1996 में पहली बार 13 दिन के लिए, फिर 1998 और 1999 के बीच 13 महीनों के लिए और फिर वर्ष 1999 से 2004 तक (5 वर्ष)।
  •  उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई, जिसमें 81 मंत्री थे।
  •  वह भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे।
  •  इसके अलावा वह पांच वर्षों का कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे।
  •  उनके प्रधानमंत्री के रूप में 13 महीनों के कार्यकाल के दौरान वर्ष 1998 में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया।
  •  उनके कार्यकाल के दौरान भारत पाकिस्तान के मध्य वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ।
  •  उन्होंने युद्ध के बाद पाकिस्तान से पुनः शांति वार्ता प्रारंभ की।
  •  उन्होंने तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ फरवरी 1999 में दिल्ली-लाहौर बस सेवा का शुभारंभ किया।
  •  उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कुछ प्रमुख कार्य
(i) सर्वशिक्षा अभियान- 6-14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए वर्ष 2001 में यह लांच हुआ।
इसके लिए उनकी सरकार को 86वां संविधान संशोधन करना पड़ा।
(ii) स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना-देश के चार प्रमुख महानगरों यानी कि उत्तर में दिल्ली, दक्षिण में चेन्नई, पूर्व में कोलकाता और पश्चिम में मुंबई को जोड़ने हेतु यह परियोजना 2001 में लांच हुई इसके अतिरिक्त, गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए 25 दिसंबर, 2000 को ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ लांच हुई।
(iii) अंत्योदय अन्न योजना-गरीबों से भी गरीब लोगों को रियायती दर पर गेंहू और चावल उपलब्ध करवाने
हेतु यह योजना 25 दिसंबर, 2000 को लांच हुई।
  •  उन्होंने वर्ष 2005 में राजनीति से संन्यास ले लिया।
  •  वह एक सफल राजनेता के साथ ही एक प्रसिद्ध कवि एवं लेखक भी थे।
  •  उनकी कुछ प्रमुख काव्य कृतियों में ‘मेरी इक्यावन कविताएं’, ‘श्रेष्ठ कविता’, ‘नई दिशा-ऐन एल्बम विद्ज गजीत सिंह’, ‘क्या खोया क्या पाया’, आदि हैं।
  •  उनके द्वारा लिखित प्रमुख पुस्तकों में इंडियाज फॉरेन पॉलिसीः न्यू डाइमेंशंस (India’s Foreign Policy : New Dimensions), ‘नेशनल इंटीग्रेशन’ (National Integration) ‘शक्ति से शांति’ तथा ‘राजनीति की रपटीली राहें’, आदि हैं।
  •  उन्हें वर्ष 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
  •  इसके बाद उन्हें वर्ष 1992 में पद्म विभूषण, वर्ष 2015 में ‘बांग्लादेश लिबरेशन वॉर हॉनर’ आदि से सम्मानित किया गया था।
  •  प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को उनके जन्म दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ मनाया जाता है।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-16 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। उनसे संबंधित
निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) उनका जन्म 25 दिसंबर, 1936 को हुआ था।
(ii) उन्हें वर्ष 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
(iii) ‘मेरी इक्यावन कविताएं’ उनका प्रसिद्ध काव्य संग्रह है।
(iv) प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को उनके जन्म दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से/सा कथन सही हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
Previous
Next Post »

EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng