शतरंज इतिहास का 12वां सबसे युवा ग्रैंडमास्टर


विवरण:


  •  इंटरनेशनल मास्टर (IM) निहाल सरीन भारत के 53वें ग्रैंडमास्टर बने। (14 अगस्त, 2018)
  •  निहाल ने अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म अबुधाबी मास्टर्स में प्राप्त किया।
  •  14 वर्षीय (14 वर्ष, 1 माह, 1 दिन) निहाल शतरंज इतिहास के 12वें तथा तीसरे भारतीय सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं।
  •  निहाल, ग्रैंडमास्टर की उपाधि हासिल करने वाले जी.एन. गोपाल और एस.एल. नारायणन के बाद केरल के तीसरे खिलाड़ी हैं।
  •  टूर्नामेंट में निहाल ने संभावित 9 में से 5.5 अंक प्राप्त किए।
  •  टूर्नामेंट में निहाल के अतिरिक्त अर्जुन इरिगैसी, हर्ष भर्थकोटी और पी. इनियान ने भी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया।
  •  जबकि ए.आई. मुथैया, वीएस राथनवेल और संकल्प गुप्ता ने इंटरनेशनल मास्टर नॉर्म हासिल किया।
प्रश्नोत्तर:


प्रश्न-हाल ही में भारत के किस शतरंज खिलाड़ी ने विश्व के 12वें सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने की उपाधि प्राप्त की?
(a) अर्जुन कल्यान
(b) हर्ष भर्थकोटी
(c) निहाल सरीन
(d) पी. इनियान
उत्तर-(c)
Previous
Next Post »