भारत का एक और स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल


  •  24 जून से 4 जुलाई, 2018 के मध्य ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व धरोहर संबंधी वैश्विक समिति’ (World Heritage Committee) की 42वीं बैठक मनाम, बहरीन में आयोजित की गई।
  •  इस बैठक के दौरान 30 जून, 2018 को विश्व के 4 सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को की ‘विश्व धरोहर सूची’(World Heritage List) में शामिल किया गया।
  •  इसमें मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेंबल (Victorian Gothic and Art Deco Ensemble of Mumbai) को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
  •  गौरतलब है कि एलिफैंटा गुफाओं और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन (विक्टोरिया टर्मिनल) के बाद ‘विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेंबल’ यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल होने वाला महाराष्ट्र राज्य का पांचवां और मुंबई का तीसरा ऐतिहासिक स्थल है।
  •  यह इंसेंबल मुख्य रूप से 19वीं सदी के विक्टोरियन गोथिक पुनर्जागरण के भवनों एवं 20वीं सदी के आरंभ की आर्ट डेको शैली के वास्तुशिल्प से निर्मित है जिसके मध्य ओवल मैदान है।
  •  ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व यूनेस्को की विश्व धरोहर संबंधी वैश्विक समिति की कराकोल, पोलैंड में आयोजित 41वीं बैठक जुलाई, 2017 में अहमदाबाद शहर को सांस्कृतिक श्रेणी में भारत के पहले वैश्विक धरोहर वाले शहर के रूप में मान्यता दी गई थी।
  •  अहमदाबाद इस सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला एवं एशिया का तीसरा शहर बना था।
  •  वर्तमान में भारत के कुल 37 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हो चुके हैं।, जिनमें से 29 सांस्कृतिक श्रेणी जबकि 7 को प्राकृतिक श्रेणी और 1 को मिश्रित श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-30 जून, 2018 को यूनेस्को की ‘विश्व धरोहर संबंधी वैश्विक समिति’ ने भारत के किस स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया?
(a) मुंबई के विक्टोरियन एवं आर्ट डेको इंसेंबल
(b) इलाहाबाद का ऐतिहासिक किला
(c) शांतिनिकेतन
(d) मुगल गार्डेन
उत्तर-(a)
Previous
Next Post »

EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng