गोलकोंडा मास्टर्स, 2018

विवरण:

भारत की प्रोफेशनल गोल्फ टूर (PGTI) प्रतियोगिता गोलकोंडा मास्टर्स, 2018 हैदराबाद में 22-25 फरवरी, 2018 के बीच संपन्न हुआ। उदयन माने ने चार गोल्फरों के प्लेऑफ में करीबी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोलकोंडा मास्टर्स, 2018 का खिताब जीता। यह उदयन का छठा पेशेवर खिताब है।

माने ने प्लेऑफ में दिल्ली के शमीम खान, अभिजीत सिंह चड्ढा (चंडीगढ़) और श्रीलंका के एन. थंगराजा को पराजित किया जिन सभी का स्कोर 14 था। माने को 4,50,000 रु. का चेक मिला। इस जीत से वह वर्ष 2018 पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट लिस्ट में 39वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-हाल ही में संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता गोलकोंडा मास्टर्स, 2018 का खिताब किसने जीता?
(a) शमीम खान
(b) उदयन माने
(c) अभिजीत सिंह चड्ढा
(d) एन. थंगराजा
उत्तर-(b)
Previous
Next Post »