विश्व जल दिवस: 22 मार्च


दुनिया भर में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। 1993 से हर साल 22 मार्च को आयोजित किया जाने वाला विश्व जल दिवस पीने योग्य पानी के महत्व पर केंद्रित है। 

विश्व जल दिवस, स्वच्छ पानी के बिना रहने वाले दुनिया के करीब 2.2 बिलियन लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 

इसे वैश्विक जल संकट से निपटने की दिशा में की जा रही कार्रवाई करने के तौर पर देखा जा सकता है। विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य 2030 तक सतत विकास लक्ष्य 6: सभी के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छता को हासिल करना है।

इस वर्ष के विश्व जल दिवस की थीम: “Water and Climate Change” (जल और जलवायु परिवर्तन) है.

विश्व जल दिवस:-
इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाए जाने संकल्प 1992 में हुए रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन लिया गया था। 

इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव अपनाया गया था, जिसके बाद 1993 से विश्व जल दिवस की शुरूआत हुई।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक तौर पर 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया था.
Previous
Next Post »