ओडिसा में बनाई जाएगी 45 नई फास्ट ट्रैक अदालतें


ओडिसा में महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों की सुनवाई तेजी से करने के लिए 45 नई फास्ट ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी।

 इनमे 21 अदालतें महिलाओं के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई करेंगी। जबकि शेष 24 फास्ट ट्रैक अदालतें बच्चों के प्रति यौन अपराधों के मामलों से संबद्ध होगी। 

राज्य सरकार ने यह फैसला दुष्कर्म के मामलों की तेजी से सुनवाई और निपटान के लिए एक हजार से अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें बनाने के केन्द्र के कार्यक्रम के बाद किया है।

उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
Previous
Next Post »