राष्ट्रपति ने की सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। 

इन मुख्य न्यायाधीशों को केरल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, गुवाहाटी , राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है।

नाम
उच्च न्यायालय

लिंगप्पा नारायण स्वामी
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय

रवि शंकरझा
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय

इंद्रजीत मोहंती
राजस्थान उच्च न्यायालय

जे.के. माहेश्वरी
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय

एस. मानिकुमार
केरल उच्च न्यायालय

अरूप के गोस्वामी
सिक्किम उच्च न्यायालय

अजय लांबा
गुवाहाटी उच्च न्यायालय

नए मुख्य न्यायाधीशों में से चार,जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन, कृष्ण मुरारी, एस. रवींद्र भट और हृषिकेश रॉय द्वारा
हुए रिक्त किये गये पदों को भरेंगे, जो हाल ही में क्रमशः हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, राजस्थान, और केरल उच्च न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट में गए थे।

स्त्रोत : द हिन्दू
Previous
Next Post »