भारतीय रेसलर विनेश फोगट ने कजाखस्तान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जीता।


भारतीय रेसलर विनेश फोगट ने कजाखस्तान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

 इसके अतिरिक्त उन्होंने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वे 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं।

विनेश फोगट एक महिला पहलवान हैं। उनका जन्म 25 अगस्त, 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। उन्होंने 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

 2014 के इनचियोन एशियाई खेलों में उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वे राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।
Previous
Next Post »