राष्ट्रीय जल संग्रहालय के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन


जल शक्ति मंत्रालय, प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण पर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय जल संग्रहालय विकसित करने की योजना बना रहा है। 

जल शक्ति मंत्रालय एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला भी आयोजित कर रहा है जिसमें भारत और विदेश के विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यशाला का परिणाम जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में प्रस्तावित राष्ट्रीय जल संग्रहालय की स्थापना का खाका होगा।

कार्यशाला के दौरान, संभावित व्यापक रचना, देश के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के महत्व और इसकी वर्तमान स्थिति को उजागर करने सहित संग्रहालय की सामग्री, संभव समाधान, पारंपरिक और आधुनिक जल प्रबंधन प्रथाओं और स्थानीय लोगों की सफलता पर चर्चा करने का प्रस्ताव है।

केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
Previous
Next Post »