मिसाइल अस्त्र का सफल परीक्षण भारत ने स्वदेशी किया


भारतीय वायु सेना ने ओडिशा के तट से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 

इस मिसाइल को सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान से लॉन्च किया गया था। मिसाइल को रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सेंसरों का उपयोग करके ट्रैक किया गया था और सफलतापूर्वक लक्ष्य को ध्वस्त किया गया था।

 इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है, जो सशस्त्र बलों का प्रमुख अनुसंधान और विकास संगठन है।

DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी; मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापना: 1958
डीआरडीओ का आदर्श वाक्य: "बलस्य मूलं विज्ञानम्' है।
Previous
Next Post »