 |
UN Security Council
|
एशिया-प्रशांत समूह के 55 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को अस्थाई सदस्यता देने का समर्थन किया है. ये सदस्यता साल 2021-22 यानी दो साल के लिए होगी. इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर दी. इन देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, सउदी अरब, ईरान, चीन और पाकिस्तान शामिल हैं.
सुरक्षा परिषद में जो पांच सदस्य स्थाई हैं उनमें चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब भारत सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बनेगा. इससे पहले भी वह सात बार इस श्रेणी में शामिल हो चुका है.
EmoticonEmoticon