चंद्रयान2 India’s Second Moon Mission


भारत के लिए आज गर्व का दिन है, क्योंकि भारत के दूसरे मून मिशन चंद्रयान 2 यानी कि बाहुबली रॉकेट सफलतापूर्वक उड़ान भरी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 को लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। 

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लेकर 'बाहुबली' रॉकेट (GSLV MK-3) दोपहर 2.43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। रॉकेट ने चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया है। 

देश के करोड़ों लोगों के सपनों के साथ 3850 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 ने अपराह्न 14:43 बजे शानदार उड़ान भरी। इसके प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती 20 घंटे पहले रविवार शाम 18: 43 बजे शुरू हुई थी।
Previous
Next Post »