 |
Central Environment Minister Prakash Javadekar
|
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में सूचित किया है कि पिछले एक वर्ष में देश के वन क्षेत्र में 1% की वृद्धि हुई है। अब भारत के कुल क्षेत्रफल का 24.39% हिस्सा हरित कवर के तहत है।
मुख्य बिंदुप्रश्न काल के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यदि किसी विकास कार्य के लिए एक पेड़ काटा जाता है तो उसके बदले उसकी स्थान या किसी अन्य स्थान पर 3 -4 पौधे लगाए जाते हैं। डाटा में किसी गड़बड़ से बचने के लिए नियमित अंतराल के बाद सैटेलाइट से चित्र लिए गये, जिससे की पेड़ तथा फसलों के बीच विभेद किया जा सके। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कुल क्षेत्रफल के 24.39% पर वन हैं। सरकार ने उच्चमार्गों पर 125 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनायी है।
पश्न काल क्या है?लोकसभा के सत्र के पहले घंटे को प्रश्न काल कहा जाता है, इस दौरान सांसद प्रशासनिक गतिविधि से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न करते हैं। उस प्रश्न का जवाब सम्बंधित मंत्रालय/विभाग के मंत्री को लिखित अथवा मौखिक रूप से देना पड़ता है।
EmoticonEmoticon