नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा किये गये


नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा किये गये हालिया अध्ययन के अनुसार चांद का आकार लगातार सिकुड़ रहा है. 

नासा के लूनर रीकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) द्वारा ली गईं 12,000 से अधिक तस्वीरों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है. इस अध्ययन में यह पाया गया है कि चंद्रमा का आकार विभिन्न कारणों से लगातार सिकुड़ रहा है.

लूनर रीकॉनिसेंस ऑर्बिटर द्वारा चंद्रमा की 3डी तस्वीरें ली गई हैं. इन तस्वीरों में चंद्रमा में हुए परिवर्तनों को देखा जा सकता है. 

वैज्ञानिकों ने इन तस्वीरों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया तथा चंद्रमा की सतह पर हो रहे बदलावों का अध्ययन करके यह रिपोर्ट जारी की.
Previous
Next Post »