गंगा बेसिन क्षेत्र में रूद्राक्ष के वृक्ष लगाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


केंद्र सरकार ने 14 मई 2019 को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत एक त्रिपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर किये. उत्‍तराखंड में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व के रूप में रूद्राक्ष के वृक्ष लगाने हेतु राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन, एचसीएल फाउंडेशन और इन्‍टेक के बीच एक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किया गया है.

इस त्रिपक्षीय समझौते में एचसीएल फाउंडेशन, इन्‍टेक और राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक (वित्‍त) रोजी अग्रवाल की ओर से मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा और परियोजना के कार्यकारी निदेशक जी अशोक कुमार की मौजूदगी में हस्‍ताक्षर किए गए.

इस परियोजना के अंतर्गत उत्‍तराखंड में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में स्‍थानीय समुदाय और अन्‍य हितधारकों के सहयोग से 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है. यह उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आय को भी बढ़ावा देने में भी मदद करेगा. इससे लोगों को रोजगार में बढ़ावा मिलेगा तथा बेरोजगारी भी कुछ हद तक दूर होगा.
Previous
Next Post »