नाबार्ड ने ग्रामीण स्टार्टअप इकाईयों में 700 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की


राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 13 मई 2019 को कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों में इक्विटी निवेश हेतु 700 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष की घोषणा की.

नाबार्ड अभी तक दूसरे कोषों में योगदान करता है. नाबार्ड द्वारा यह पहली बार है कि जब उसने अपना कोष पेश किया है. यह कोष नाबार्ड की अनुषंगी कंपनी नैबवेंचर्स ने पेश किया है.

मुख्य बिंदु:
• इस कोष का नाम ' नैबवेंचर्स फंड -I' है. नाबार्ड द्वारा इसके लिए 500 करोड़ रुपये की पूंजी का प्रस्ताव किया गया है.
• साथ ही ओवर - सब्सक्रिप्शन हेतु 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी का भी विकल्प है.
• यह कोष कृषि , खाद्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करेगा.
Previous
Next Post »