नासा द्वारा किये गये हालिया अध्ययन के अनुसार चांद का आकार लगातार सिकुड़ रहा है. नासा के लूनर रीकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) द्वारा ली गईं 12,000 से अधिक तस्वीरों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है. इस अध्ययन में यह पाया गया है कि चंद्रमा का आकार विभिन्न कारणों से लगातार सिकुड़ रहा है.
लूनर रीकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) नासा का एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान है जो वर्तमान में एक ध्रुवीय मानचित्रण कक्षा में चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है.
एलआरओ द्वारा एकत्रित की गई जानकारी चंद्रमा पर मानव के भविष्य को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाती है.
EmoticonEmoticon