टी-20 में लगातार 5 बार 0 पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने ऐश्टन टर्नर

Ashton Turner


राजस्थान रॉयल्स के ऐश्टन टर्नर टी-20 क्रिकेट इतिहास में लगातार 5 बार 0 पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. राजस्थान द्वारा 50 लाख रुपये में खरीदे गए ऐश्टन टर्नर आईपीएल 2019 में लगातार 3 बार गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) हुए हैं. 5 में से टर्नर 2 बार कैच-आउट, 1 बार बोल्ड और 2 बार एलबीडब्ल्यू हुए हैं.
टर्नर भारत के खिलाफ 10 मार्च को मोहाली में खेले गए वनडे मैच में 43 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेलने के बाद चर्चा में आए थे. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनकी पारी की मदद से 359 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.

Refreance Link : Click hear 
Previous
Next Post »