प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी ने 19 नवम्बर 2018 को केएमपी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. इस एक्सप्रेस-वे की लागत लगभग 6434 करोड़ रुपये है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन हरियाणा के सुल्तानपुर गांव में रैली के दौरान किया. हाई-वे के अलावा पीएम ने बल्लभगढ़-मुजेसर मेट्रो लिंक और कौशल विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन किया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पीएम मोदी के साथ मौजूद थे. इन तीनों परियोजनाओं की लागत लगभग 8003 करोड़ रुपये है.
बल्लभगढ़-मुजेसर मेट्रो
लिंक बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट तक मेट्रो से अब 75 मिनट में पहुंचा जा सकता है. अभी तक लोगों को ढाई घंटे लगते थे. एस्कॉर्ट्स मुजेसर के आगे संत सूरदास सीही और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) दो मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं. इनकी दूरी 3.2 किलोमीटर है. हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ के बाद मेट्रो से जुड़ने वाला बल्लभगढ़ चौथा शहर बन जाएगा. बदरपुर और राजा नाहर सिंह स्टेशन के बीच हर छह मिनट पर मेट्रो मिलेगी. सभी मेट्रो जो अब तक एस्कॉर्ट्स मुजेसर तक चल रही हैं, अब राजा नाहर सिंह स्टेशन तक जाएंगी.

EmoticonEmoticon