दिल्ली में जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित "आदी महोत्सव"


16-30 नवंबर, 2018 के मध्य जनजातीय शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव ‘आदि महोत्सव’ का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।
इस महोत्सव का आयोजन जनजातीय मामलों के मंत्रालय और भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन संघ (ट्राइफेड) द्वारा किया जा रहा है।
इसका आयोजन दिल्ली हाट, आईएनए में 16-30 नवंबर तक, नेहरू पार्क में 21-30 नवंबर तक और सेंट्रल पार्क में 16-19 नवंबर, 2018 तक किया जाएगा।
इस महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘आदिवासी संस्कृति, शिल्प, व्यंजन और व्यापार की भावना का उत्सव’ (A Celebration of the Spirit of Tribal Culture, Craft, Cuisine and Commerce) है।
इस महोत्सव में जनजातीय कला एवं शिल्प, औषधियों, जनजातीय व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं बिक्री तथा जनजातीय लोक कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
महोत्सव में 23 राज्यों से 600 से अधिक शिल्पकार, 20 से अधिक राज्यों के 80 जनजातीय शेफ, 200 से अधिक कलाकार सहित 14 नृत्य समूह भाग लेंगे।
Previous
Next Post »